राजधानी में मौसम ने बदला रंग, नई दिल्ली में बूंदा-बांदी और एनसीआर में बरसे ओले
 NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />दिल्ली में मौसम ने बुधवार दोपहर एक बार फिर रंग बदला। नई दिल्ली में सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश से पूरी दिल्ली भीग गई। वहीं बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में ओले पड़े।


पूरे दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं चलने लगीं। दिन भर धूम-छांव जारी रही। नई दिल्ली के आयानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे गिरा। वहीं न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सात मार्च तक एनसीआर में बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी।